मधुबनी, अप्रैल 22 -- शैलेंद्र कुमार मधुबनी, निज संवाददाता। शिवगंगा बालिका प्लस टू उवि में आयोजित राष्ट्रीय योग ओलंपियाड में सफल हुए राजकीय मध्य विद्यालय सप्ता शहरी के छात्र व छात्राओं को एचएम सह राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक हेमंत पूर्वे के द्वारा सम्मनित किया गया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता वर्ग छह से आठ में इस विद्यालय से छात्रा में लक्ष्मी कुमारी वर्ग 7 एवं परिधि कुमारी वर्ग 7 निशांत कुमार निर्भय वर्ग 8, दक्षेश कुमार वर्ग 7 का चयन किया गया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में दक्षेश कुमार द्वितीय स्थान, लक्ष्मी कुमारी तृतीय स्थान, परिधि कुमारी और निशांत कुमार निर्भय चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। इस सफलता पर विद्यालय परिवार ने खुशी का इजहार किया है। यह भी पढ़ें- योग ओलंपियाड में मीठी व संदीप का चयन राज्य स्तर के लिए- युवा एचएम हेमंत कुमार ने...