बलरामपुर, फरवरी 17 -- बलरामपुर संवाददाता। एमएलके पीजी कॉलेज में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता "प्रयास एवं पराक्रम" के तहत पुरस्कार वितरण समारोह महाविद्यालय के हॉकी मैदान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंध समिति के सचिव (रिटायर्ड) कर्नल संजीव कुमार वार्ष्णेय ने की। आयोजन प्राचार्य प्रो. जेपी.पांडेय के निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में लाल बहादुर शास्त्री पीजी कॉलेज, गोंडा के प्रो. एनके श्रीनिवासा राव एवं प्रो. संदीप कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने खेलों को व्यक्तित्व निर्माण, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए विद्यार्थियों को निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। अध्यक्षीय संबोधन में कर्नल वार्ष्णेय ने कहा कि खेल युवाओं में टीम भावना, साहस और आत्मविश्...