देवघर, अप्रैल 15 -- फूड क्राफ्ट संस्थान देवघर में विद्यार्थियों की टीम भावना, रचनात्मकता और पाक-कला को निखारने के उद्देश्य से मंगलवार को फूड क्राफ्ट कलिनरी डुओ चैलेंज-प्लैटर ऑफ हार्ट्स एवं शेफ्स आर्ट नामक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें संस्थान के विद्यार्थियों एवं सभी युगल जोड़ियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक तरीके से हुई। जिसमें संस्थान के विद्यार्थियों ने जिला के कुल 6 युगल प्रतिभागियों का आरती-तिलक कर स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में देवघर जैप 5 के कमांडेंट दीपक कुमार मौजूद रहे। मौके पर प्रधानाचार्य ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया और वेलकम ड्रिंक प्रदान किया गया। सभी टीमों ने मेंटोर के मार्गदर्शन में क्षेत्रीय पाक-शैलियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस दौर...