मोतिहारी, अप्रैल 29 -- घोड़ासहन, निप्र। तिमुल के सुधा डेयरी के तत्वाधान में घोड़ासहन के श्रीपुर स्थित दुग्ध शीतक केन्द्र परिसर में सोमवार को किसान संगोष्ठी सह पशु स्वास्थ्य प्रतियोगिता मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वयोवृद्ध किसान गोपाल प्रसाद यादव ने की तथा संचालन पर्यवेक्षक सरोज कुमार ने किया। प्रतियोगिता मेले में दुधारू पशुओं के साथ बड़ी संख्या में क्षेत्रीय किसान शामिल हुए। मुख्य अतिथि के रूप में निदेशक मंडल की अध्यक्षा सुशीला देवी, एमडी फूल कुमार झा व पूर्व अध्यक्ष रामसंजीवन राय शामिल हुए। पशुओं के स्वास्थ्य की सम्यक जांच तथा उत्पादित दूध की मात्रा व गुणवत्ता की निर्णायक मंडल के द्वारा परख के बाद किसान संतोष कुमार को प्रथम पुरस्कार के रूप में तीन हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार के रूप में जगन्नाथ प्रसाद को दो हजार रुपये व त...