प्रतियोगिता में विजयलक्ष्मी और हर्षिता की टीम प्रथम
गाजीपुर, सितम्बर 27 -- गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर में 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत एक दिवसीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में 20 टीमों ने भाग लिया। प्रत्येक टीम में दो छात्राएं शामिल रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शंभू शरण प्रसाद ने की। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं छात्राओं के सर्वांगीण विकास और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को बढ़ावा देती हैं। मीडिया प्रभारी शिवकुमार ने प्रतियोगिता को छात्राओं की बौद्धिक एवं विश्लेषणात्मक क्षमता प्रदर्शित करने का मंच बताया। डॉ. शशिकला जायसवाल और डॉ. निरंजन कुमार यादव ने भी छात्राओं को संबोधित किया। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. संगीता ने किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ाने, प्रतिभा निखारने और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.