भदोही, दिसम्बर 8 -- भदोही, संवाददाता। शहर के रामरायपुर स्थित डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय में सोमवार को विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता में तीसरा स्थान पाने वाले खिलाड़ियों को गुरुजनों ने फूल मालाओं से लादा। प्राचार्य डा. माया ने बताया कि महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी से संबद्ध महाविद्यालय जेएनएम कॉलेज बड़ा लालपुर वाराणसी में अंतर महाविद्यालय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रभारी बृजेश कुमार की अगुवाई में प्रतियोगिता में भाग लिया था। सौ मीटर और चार सौ मीटर रिले रेस तथा दो सौ मीटर रेस पुरुष वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय के दल में विवेक राजभर, अंकित कुमार भारती, मनीष यादव, आशुतोष कुमार, कविता गौ...