पलामू, जून 7 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। हजारीबाग के आउटडोर स्टेडियम में चल रहे सब-जूनियर बालक खो-खो राज्य प्रतियोगिता में पलामू की टीम भी शामिल होगी। पलामू टीम शनिवार को शक्तिपुंज एक्सप्रेस से हजारीबाग रवाना हुई। टीम को पलामू जिला ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष कमलानंद दुबे, पलामू जिला खो-खो संघ के अध्यक्ष आजातशत्रु प्रसाद सिन्हा, पलामू जिला ओलंपिक सह खो-खो एसोसिएशन के सचिव संजय कुमार त्रिपाठी, पलामू जिला एथलेटिक्स कोच रेशमा पांडेय व प्रीति कुमारी ने रवाना किया। पलामू जिला खो खो एसोसिएशन के सचिव संजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि टीम का नेतृत्व कोच निरंजन कुमार, टीम मैनेजर रामजी कुमार कर रहे हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने गए खिलाड़ियों में उपवन तिवारी, आर्यन कुमार, रुद्र कुमार शुक्ला, लक्ष्मण कुमार राम, लव कुमार, आदर्श कुमार, अनिकेत राज, अनुराग दुबे, प...