सहारनपुर, अप्रैल 30 -- देवबंद, संवाददाता। आरके पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने उत्साह के साथ अपने कलात्मक कौशल का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने लेबर डे के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रकार के पोस्टर बनाए। कक्षा नौ से 11 तक के छात्रों के लिए राइटिंग स्किल्स पर आधारित गतिविधि हुई। जिसमे माता विषय पर बच्चों ने अपने भावनात्मक विचारों को लेखन के माध्यम से प्रस्तुत किया। कक्षा प्ले से यूकेजी के बच्चों ने भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। यह भी पढ़ें- समुदाय सहायकों पर इंटर हाउस गतिविधि इस दौरान बच्चों ने मधुर गीतों की भी प्रस्तुति दी। विद्यालय की प्रधानाच...