सोनभद्र, मार्च 10 -- रेणुकूट, हिन्दुस्तान संवाद। औद्योगिक कार्यस्थलों पर सुरक्षा संस्कृति को और सशक्त बनाने के उद्देश्य से हिंडाल्को रेनुकूट में हैजार्ड आइडेंटिफिकेशन एवं रिस्क असेसमेंट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सुरक्षा सप्ताह के तहत सोमवार को प्रशिक्षण केंद्र में प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें विभिन्न विभागों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यस्थल सुरक्षा के प्रति अपनी सजगता और ज्ञान का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों में संभावित खतरों की पहचान करने, उनके जोखिम का आंकलन करने तथा सुरक्षित कार्य प्रणाली को बढ़ावा देने के प्रति जागरूकता को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने औद्योगिक कार्यस्थलों से जुड़े विभिन्न परिदृश्यों में संभावित जोखिमों की पहचान कर उनके समाधान प्रस्तुत किए, ...