देहरादून, दिसम्बर 26 -- आईटीएम कॉलेज की ओर से देवभूमि संस्कृति एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 2025 में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को पुरस्कार के साथ कंबल वितरित किए। प्रतियोगिता में लगभग 1000 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया था। आईटीएम कॉलेज के अध्यक्ष निशांत थपलियाल ने विद्यार्थियों को कंबल प्रोत्साहन पुरस्कार के रूप में दिए। आयोजन समिति के संयोजक एवं खंड शिक्षा अधिकारी भुवनेश्वर प्रसाद ने कहा कि इस प्रकार के प्रयास जनजातीय क्षेत्र के विद्यार्थियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम के सह-संयोजक अनिल सिंह तोमर ने कहा कि कालसी विकासखंड पूर्णतः जनजातीय क्षेत्र घोषित है, जहां अधिकांश विद्यार्थी सीमित संसाधनों में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...