पीलीभीत, अप्रैल 5 -- पीलीभीत। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत राम लुभाई साहनी राजकीय महिला महाविद्यालय में महिला सशक्तिकरण विषय पर काव्य पाठ एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्राचार्य डॉ. सचिन गिहार ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं छात्राओं के व्यक्तित्व विकास एवं आत्मविश्वास बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बरखा ने बताया कि मिशन शक्ति के अंतर्गत ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन छात्राओं को सशक्त एवं जागरूक बनाने के लिए निरंतर किया जाता रहेगा। काव्य पाठ प्रतियोगिता में पिंकी तथा खुशी शर्मा ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली अन्य छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...