रांची, फरवरी 28 -- रांची। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर रांची साइंस सेंटर में शनिवार को आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में निर्मला कॉन्वेंट हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पेंटिंग प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्रा अवंतिका कुमारी ने द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने महिला वैज्ञानिकों के चित्र, दैनिक जीवन में विज्ञान के उपयोग तथा साइंस पार्क के दृश्य को प्रस्तुत किया। क्विज में स्वीटी कुमारी, आकृति वर्मा, अदिति कुमारी, विशाखा कुमारी, सुहानी सरवैया, पंकज कुमार, साक्षी पांडेय आदि ने भाग लिया। प्राचार्य विजय कुमार शर्मा व सचिव सीमा शर्मा ने विद्यार्थियों को बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...