चित्रकूट, मार्च 31 -- चित्रकूट। संवाददाता गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के तहत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय चकौंध में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता हुई। जिसमें 60 छात्राओं ने सहभागिता निभाई में प्रतियोगिता में चाहत वर्मा प्रथम, सुप्रिया द्वितीय, प्रिंयका तृतीय व ऊषा वर्मा ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। इन सभी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य रचना ने कहा कि लोगों के जागरुक होने पर ही नदियों का संरक्षण हो सकता है। परियोजना अधिकारी गोपालकृष्ण गुप्ता ने कहा कि नदियों को अविरल एवं निर्मल बनाने के लिए समय-समय पर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते है, ताकि नदियों के संरक्षण के प्रति सचेत हो। इस दौरान दीपशिखा, नीता बुंदेल, अर्चना, पूनम, रंजना आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...