प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 15 -- कायमगंज, संवाददाता। सीपी विद्या निकेतन में शुक्रवार को जोनल स्तरीय स्विमिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सीपी, हर्टमन कॉलेज बरेली तथा एलपीएस स्कूल लखीमपुर खीरी के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में 50 व 100 मीटर फ्री स्टाइल, बैक स्ट्रोक, ब्रैस्ट स्ट्रोक तथा 200 व 400 मीटर रिले सहित विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित हुईं। अलग-अलग वर्गों में विजेता खिलाड़ी अब रीजनल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। अंत में विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य आरके बाजपेई , सऊद हसन खान, आदित्य राठौर, पल्लवी मिश्रा व राघवेंद्र सिंह, हरीश पचौरी मौजूद रहे। एक नजर :प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमफोटो 30परिचय प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों के साथ । यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.