प्रतियोगिता में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय और एमएलसी भेलाईडीह ने खिताब पर जमाया कब्जा
सराईकेला, जून 24 -- सरायकेला। बिरसा मुंडा स्टेडियम में फुटबॉल प्रतियोगिता में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, खरसावां और एमएलसी भेलाईडीह, सरायकेला की टीमों ने संबंधित वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब पर कब्जा जमाया। महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, खरसावां की टीम ने राव एकादश, दुगनी को हराकर खिताबी जीत दर्ज की। वहीं, पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में एमएलसी भेलाईडीह, सरायकेला ने आरएफटीसी खरसावां को सीधे 2-0 के अंतर से पराजित कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। बता दें कि प्रतियोगिता में चार पुरुष और तीन महिला टीमों ने भाग लिया। रोमांचक फाइनल मुकाबलों के समापन के बाद नगर परिषद अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, विधायक प्रतिनिधि सनत कुमार आचार्य और जिला खेल पदाधिकारी अमित कुमार ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.