गोंडा, मई 21 -- बेलसर। क्षेत्र के जगदंबा शरण सिंह एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में सड़क सुरक्षा जागरूकता पर विविध प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। पोस्टर प्रतियोगिता में आंचल तिवारी ने पहला, श्रेया सिंह ने दूसरा और शगुन सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। निबंध प्रतियोगिता में आंचल तिवारी पहले, श्रेया सिंह दूसरे और नेहा मिश्रा तीसरे स्थान पर रहीं। स्लोगन प्रतियोगिता में ज्योति प्रथम, मो. रफी द्वितीय और अंशिका सिंह ने तृतीय स्थान पर रहीं। सभी को नपं अध्यक्ष प्रतिनिधि अमित सिंह उर्फ गोलू सिंह ने शील्ड और प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस मौके पर महाविद्यालय प्रभारी डॉ. अनुराग सिंह, आशीष शुक्ला, सर्वेश शुक्ला, अभिषेक पांडे, गौरव श्रीवास्तव आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...