प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन का दिया गया मंत्र
गाजीपुर, जुलाई 2 -- जखनियां। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की सैदपुर शाखा में मुख्य बीमा सलाहकारों की बैठक शाखा प्रबंधक चंचल कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में शाखा प्रबंधक ने निगम द्वारा संचालित विभिन्न प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक भागीदारी कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य अभिकर्ताओं एवं बीमा सलाहकारों के सम्मान के साथ-साथ नए व्यवसाय को बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि बेहतर प्रदर्शन करने वाले अभिकर्ताओं की आय और सम्मान में निरंतर वृद्धि होती है। बैठक में यह भी बताया गया कि सैदपुर शाखा वाराणसी मंडल में कई बार प्रथम स्थान प्राप्त कर चुकी है। यह भी पढ़ें- प्लेटिनम जुबली समारोह में बीमाकर्मी हुए सम्मानित इस अवसर पर सभी सलाहकारों ने बेहतर कार्य कर शाखा को नई उपलब्धियां दिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.