जमुई, अप्रैल 3 -- झाझा । निज संवाददाता झाझा बाजार स्थित स्तरोन्नत मध्य विद्यालय के प्रांगण में बिहार दिवस को लेकर बीते 22 मार्च से 30 मार्च तक विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। साथ ही केंद्र सरकार के आदेशानुसार वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत के150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भी उत्सवी समारोह का आयोजन किए जाने की जानकारी स्कूल प्रप्र शम्सुद्दीन अंसारी द्वारा दी गई है। प्रप्र ने बताया कि उत्सव में छात्र-छात्राओं का उत्साह तब और बढ़ गया था जब वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत के गान की भी प्रतियोगिता कराई गई। इसमें प्रथम स्थान अंजली कुमारी एवं द्वितीय स्थान प्रिया कुमारी ने प्राप्त किया। जबकि विद्यालय की शिक्षिका सुधा कुमारी ने वंदे मातरम गीत रेवायती अंदाज में पेश कर सभी लोगो में राष्ट्रीय भावना का संचार करने का प्रयास किया। इसके उपरांत जहां चित्रक...