मधुबनी, फरवरी 12 -- खजौली, निज प्रतिनिधि। प्रगति समाजसेवी युवा समिति खजौली के तत्वावधान में बुधवार को स्थानीय किसान भवन में पुरस्कार वितरण सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता समिति अध्यक्ष अरूण कुमार यादव ने की, जबकि मंच संचालन मिथिलेश कुमार यादव ने किया। मुख्य अतिथि गुलाब विष्णु फाउंडेशन ट्रस्ट के चेयरमैन रविंद्र प्रसाद सिंह रहे। समारोह में प्रखंड प्रमुख कुमारी उषा, बीडीओ लवली कुमारी, बीएओ यासमीन बानो, पुलिस निरीक्षक अभय कुमार, थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह, डॉ. सतीश कुमार गोईत, प्रो. सुभाष चंद्र सिंह, शंभु नाथ ठाकुर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। समिति की ओर से सभी अतिथियों को पाग-दोपटा और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। समिति द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस (12 जनवरी) के अवसर पर आयोजित दौड़ प्रतियोगि...