हाजीपुर, फरवरी 9 -- महुआ, एक संवाददाता। वैशाली जिला की 53वें स्थापना दिवस पर सोमवार को बच्चों के बीच विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन यहां संत कबीर उच्चतर विद्यालय नीलकंठपुर में किया गया। जिसमें अव्वल आने वाले प्रतिभागियों को प्रभारी के द्वारा पुरस्कृत किया गया। यहां पर स्कूली बच्चों ने बैंड बाजे के साथ प्रभातफेरी निकाली और जय वैशाली के नारे लगाए। यह प्रभात फेरी स्कूल से निकलकर पोषक क्षेत्र का भ्रमण किया और लोगों को अपनी वैशाली शिक्षित और स्वस्थ वैशाली का संदेश दिया। इस कार्यक्रम में स्कूल के छात्र-छात्राओं के साथ स्काउट गाइड के सदस्यों ने भी भाग लिया। प्रभारी प्रधानाध्यापक अजीत कुमार,नोडल शिक्षक मुकीम अख्तर के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं के बीच विभिन्न प्रतियोगिता कभी आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। छात्र-छा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.