बुलंदशहर, सितम्बर 20 -- अमर सिंह इंटर कॉलेज लखावटी में मंडलीय थगता प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। शुभारंभ प्रधानाचार्य मेजर लखन कुमार शर्मा ने फीता काटकर किया। अंडर 14 बालक वर्ग में चालीस किलो भार वर्ग में धर्मेंद्र,44 किलो में अर्थव कुमार,48 किलो में विशाल कुमार,52 किलो में दीपांशु ने गोल्ड मेडल प्राप्त किए। अंडर 14 में बालिका वर्ग में 37 किलो भार में राधिका,41 किलो में सानिया,45 किलो में खुशी वर्मा,49 किलो में राधिका ने गोल्ड मेडल झटके। अंडर 17 बालक वर्ग में 48 किलो भार में उत्तम कुमार,52 किलो में शिवम भादानी,56 किलो में रोकी सहाय ने गोल्ड मेडल जीते। अंडर 19 बालक वर्ग में 56 किलो में प्रिंस,60 किलो में सुमित,65 किलो में हवीकांत ने गोल्ड मेडल का खिताब जीता। अंडर 19 बालिका वर्ग में 50 किलो में नंदनी,54 किलो में गरिमा पाठक,58 किलो में आंचल ने ग...