बक्सर, फरवरी 26 -- पुलिस सप्ताह डुमरांव थाने में क्विज प्रतियोगिता, 34 प्रतिभागियों ने लिया भाग मुगांव गांव में स्कूली बच्चों के बीच पेंटिंग व क्विज प्रतियोगिता फोटो संख्या- 14, कैप्सन- गुरुवार को डुमरांव थाना परिसर में आयोजित क्विज प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागी। डुमरांव, संवाद सूत्र। स्थानीय थाना परिसर में गुरुवार को बिहार पुलिस सप्ताह के दौरान पुलिस और पब्लिक के बीच आपसी समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के तहत स्कूली बच्चों के बीच क्विज प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें विभिन्न स्कूलों के 34 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का परिणाम शुक्रवार को घोषित किया जाएगा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को शाहाबाद रेंज के डीआईजी सत्यप्रकाश व एसपी शुभम आर्य के हाथों सम्मानित किया जाएगा। इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन...