पीलीभीत, मार्च 21 -- पीलीभीत। अटल वयो अभ्युदय योजना के अन्तर्गत संवेदीकरण कार्यक्रम में एक दिवसीय संवाद सत्र, निबंध प्रतियोगिता, विषयक- पारिवारिक जीवन में दादा-दादी-माना नानी का महत्व एवं चित्रकला एवं प्रश्नोत्तरी, पारंपरिक व्यंजन कार्यक्रम किये गए। आश्रम पद्धति विद्यालय, माधोटांडा में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को म्यूजिकल चेयर, लुडो, प्रश्नोत्तरी जैसे खेलो के माध्यम से छात्रों के मनोबल को बढ़ाने का प्रयास किया गया। संस्था ने सभी विजयी छात्रों को प्रथम, द्वितीय, एवं तृतीय श्रेणी घोषित कर पुरस्कार वितरण किया। इन कार्यक्रमों के माध्यम से पारिवारिक जीवन एवं बुर्जुगों के महत्व को छात्रों से साझा किया गया। इस मौके पर एक्साइट फाउन्डेशन लखनऊ के एमएस यादव, सुधीर मिश्रा, संतोष मिश्रा, प्रधानाचार्य अनिल सक्सेना, शिक्षक दीक्षा सक्सेना, कपिल कुमार...