किशनगंज, मार्च 1 -- ठाकुरगंज। निज संवाददाता बिहार पुलिस सप्ताह के तहत प्लस टू उच्च विद्यालय, गलगलिया में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को शनिवार को सम्मानित किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में प्रतिभागियों को शील्ड एवं मेडल प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। पुलिस सप्ताह के अवसर पर विद्यालय में पेंटिंग, रंगोली, भाषण, कबड्डी एवं दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इन प्रतियोगिताओं में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए पुलिस पदाधिकारियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में गलगलिया थानाध्यक्ष राकेश कुमार, मद्य निषेध चेकपोस्ट के सहायक अवर निरीक्षक मुकेश कुमार, विद्यालय के प्रधानाध्यापक अर्जुन पासवान सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.