सीतामढ़ी, अगस्त 19 -- सीतामढ़ी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2026 प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है। एक बार फिर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 15 अगस्त से बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी गई है। राष्ट्रीय पोर्टल के माध्यम से विद्यार्थियों का पंजीयन कराया जा रहा है। विभाग ने जिले से कम-से-कम 100 विद्यालयों की सहभागिता और एक हजार बाल वैज्ञानिकों के पंजीयन का लक्ष्य निर्धारित किया है। सितंबर में जिला स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस आयोजित होने का प्रस्ताव है। विद्यार्थियों के रजिस्ट्रेशन में विज्ञान शिक्षक सहयोग करेंगे। साइंस फॉर ऑल के जिलाध्यक्ष मो. ज्याउल्लाह ने प्रधानाध्यापकों और विज्ञान शिक्षकों से अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं का समय सीमा के भीतर रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की है। उन...