प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू
बागेश्वर, जुलाई 23 -- देवेंद्र, बागेश्वर। भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय की ओर से आयोजित प्रतिष्ठित इंडिया स्किल्स-2026 प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला सेवायोजन अधिकारी प्रवीण चंद्र गोस्वामी ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य देश के प्रतिभाशाली युवाओं की तकनीकी एवं व्यावसायिक दक्षताओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2026-27 की प्रतियोगिता में सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, फैशन टेक्नोलॉजी, वेल्डिंग, रोबोटिक्स, कुकिंग, ब्यूटी थेरेपी, हेयर ड्रेसिंग, इलेक्ट्रिकल इंस्टॉलेशन और प्लंबिंग सहित 63 कौशल क्षेत्रों को शामिल किया गया है। प्रतियोगिता जिला, राज्य, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होगी। राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.