प्रतियोगिता के माध्यम से भरा देशभक्ति का जज्बा
प्रयागराज, जुलाई 10 -- प्रयागराज, संवाददाता। प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय में देशभक्ति प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दीं।कार्यक्रम के समन्वयक प्रो. आशुतोष कुमार सिंह तथा संयोजक डॉ. प्रवीण द्विवेदी ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संचालन में डॉ. प्रशांत कुमार, डॉ. मुकेश द्विवेदी और डॉ. राजेश कुमार का विशेष सहयोग रहा। उपस्थित शिक्षकों और विद्यार्थियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे युवाओं में देशभक्ति, सांस्कृतिक चेतना और सकारात्मक मूल्यों को बढ़ावा देने वाला बताया। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: देशभक्ति और लोकनृत्य में छात्राओं ने बिखेरा रंग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.