सीवान, मार्च 10 -- बड़हरिया, एक संवाददाता। प्रखंड के बीआरसी परिसर में भारत सरकार के नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संकुल स्तर से चयनित बच्चों का चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यकम की अध्यक्षता बीईओ राजीव कुमार पांडे ने की। जिस प्रतियोगिता में सीआरसी स्तर पर चयनित बच्चों ने भाग लिया। नशा मुक्त भारत अभियान पर उससे संबंधित रंगोली और भाषण प्रतियोगिता में बच्चे काफी अधिक उत्सुकता देखने को मिली। रंगोली प्रतियोगिता में यूएमएस जगतपुरा स्कूल के छात्र रजनीश कुमार प्रथम स्थान वही भाषण प्रतियोगिता में सुंदरी हाई स्कूल के छात्रा सिमरन कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिनको जिला में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भेजा जाएगा। बीईओ राजीव पांडेय और मनोज सिंह ने बच्चो के रंगोली का निरीक्षण करते हुए बेहतर बच्चो का चुनाव किया गय...