हाथरस, सितम्बर 2 -- सेठ फूल चन्द बागला कॉलेज में सत्र 2026-27 की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभ हिंदी , अंग्रेजी एवं संस्कृत काव्य पाठ की प्रतियोगिताओं के साथ हुआ। सर्वप्रथम महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर महावीर सिंह छौंकर द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। प्रतियोगिताओं में सबसे पहले छात्रों द्वारा हिंदी काव्य किया गया। जिसके निर्णायक मंडल में प्रोफेसर सुनन्दा महाजन, प्रोफेसर चन्द्र शेखर रावल,तथा प्रोफेसर राजेश कुमार (हिंदी) रहे ।इस प्रतियोगिता में आलिशा सूर्यवंशी प्रथम, मेघा शर्मा द्वितीय तथा कृष्णा दीक्षित, भूमिका वार्ष्णेय एवं कीर्ति अग्निहोत्री ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। संस्कृत काव्य पाठ में पूर्णा भारद्वाज एवं प्रतीक भारद्वाज ने संयुक्त र...