प्रतियोगिताओं से आत्मविश्वास, रचनात्मक प्रतिभा निखरती
लखनऊ, अप्रैल 8 -- लखनऊ, संवाददाता। करामत हुसैन मुस्लिम गर्ल्स पीजी कॉलेज में कबीर मंजरी कल्चरल क्लब व सांस्कृतिक समिति की ओर से आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम क्षितिज के अंतर्गत अंतर्महाविद्यालयी सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का समापन हुआ। मुख्य अतिथि मेटाफर लखनऊ लिटफेस्ट की संस्थापक व निदेशक कनक रेखा चौहान ने छात्राओं के प्रदर्शन को सराहा। कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के व्यक्तित्व-विकास, आत्मविश्वास और रचनात्मक प्रतिभा को निखारने का महत्वपूर्ण माध्यम होती हैं। दूसरे दिन एकल गायन, एकल नृत्य, लोकगीत एवं समूह नृत्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्राचार्या प्रोफेसर हुमा ख्वाजा ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं छात्राओं की प्रतिभा को अभिव्यक्ति का अवसर प्रदान करती हैं और उनके बहुमुखी विकास में सहायक होती हैं। प्रतियोगिताओं में मौलाना आज़ाद नेशनल उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.