पटना, अगस्त 31 -- बीएन कॉलेज में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस-2026 के उपलक्ष्य में सोमवार को संगोष्ठी आयोजित हुई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारत की अंतरिक्ष यात्रा, अंतरिक्ष विज्ञान-प्रौद्योगिकी में उपलब्धियों और अनुसंधान के महत्व से परिचित कराना था। कार्यक्रम की शुरुआत पोस्टर प्रस्तुति से हुई। इसके बाद वाद-विवाद और लघु वीडियो प्रतियोगिता हुई। इनमें कुल 43 विद्यार्थी शामिल हुए। प्राचार्य डॉ. राजकिशोर प्रसाद ने अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों और भविष्य की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। पटना विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. संजय कुमार ने ' स्पेस वेदर विजार्ड्स' विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने अंतरिक्ष मौसम, प्लाज्मा और चुंबकीय तूफानों की जानकारी दी। अंत में विजेताओं को पुरस्कार व प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।...