चित्रकूट, जुलाई 24 -- मानिकपुर, संवाददाता। रानीपुर टाइगर रिजर्व की ओर से राज्य स्तरीय विश्व बाघ दिवस को मनाए जाने के लिए स्कूल कालेजों में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। क्षेत्रीय वनाधिकारी सुशील श्रीवास्तव की अगुवाई में जवाहर नवोदय विद्यालय में कार्यक्रम हुआ। जिसमें चित्रकला, निबंध, सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। वन्यजीव प्रतिपालक गोविंद प्रसाद ने छात्र-छात्राओं को बाघों के संरक्षण, मानव वन्य जीव संघर्ष की घटनाओं का कारण, लोगों के सहयोग, जन-जागरूकता आदि के संबंध में अवगत कराया। चित्रकला प्रतियोगिता सीनियर वर्ग में प्रियांशी प्रथम, मोहित सिंह द्वितीय, रंजना तृतीय व जूनियर वर्ग में अंशिका कुशवाहा प्रथम, अंश सिंह द्वितीय, आभा मिश्रा तृतीय रहे। निबंध सीनियर वर्ग में रोहिणी ...