प्रतियोगिताओं में पुलिस परिवारों के बच्चों ने दिखाया दमखम
कौशाम्बी, मई 27 -- मंझनपुर, संवाददाता। पुलिस परिवार के बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए टेवां स्थित पुलिस लाइन परिसर में बुधवार को बुक फेयर, समर कैंप एवं आर्ट एंड क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें होनहारों ने अपना दमखम दिखाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वामा सारथी संस्था की अध्यक्ष शोभा वर्मा ने की। पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत की उपस्थिति में पुलिस लाइन स्थित मनोरंजन कक्ष में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ।बुक फेयर में बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं, कहानियों, उपन्यासों एवं अन्य ज्ञानवर्धक पुस्तकें रियायती दर पर उपलब्ध कराई गईं। अध्यक्ष शोभा वर्मा ने स्वयं बच्चों को पुस्तकें वितरित कीं और उनको उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया। बताया कि समर कैंप के अंतर्गत बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास व टीम वर्क की भावना विकसित करने के लिए विभिन्न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.