गढ़वा, अप्रैल 26 -- श्रीबंशीधर नगर, प्रतिनिधि। बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल सीरिया टोंगर में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास व रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए रविवार को विविध शैक्षिक सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों का भव्य और सफल आयोजन किया गया। उक्त अवसर पर विद्यालय का वातावरण उत्साह, उमंग व सृजनात्मकता से ओत-प्रोत रहा। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने प्रतिभा का लोहा मनवाया। कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा एक से चार तक के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों के लिए फल और सब्जियों का आकर्षक सलाद निर्माण और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। बच्चों ने डॉक्टर, इंजीनियर और अन्य विभिन्न पेशों का रूप धारण कर आत्मविश्वास के साथ मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। अपने-अपने पात्रों का सुंदर परिचय दिया। वहीं कक्षा 5 से 8 तक के विद्या...