मेरठ, अगस्त 30 -- राष्ट्रीय खेल दिवस पर शनिवार को शहर के स्कूल-कॉलेजों में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं हुईं। इंडोर और आउटडोर खेल कराए गए। विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया। दीवान पब्लिक स्कूल में विभिन्न खेलों का आयोजन हुआ। इनमें कक्षा 1 से 3 के छात्रों के बीच रस्साकशी, कक्षा 8-9 के छात्रों में फुटबॉल, बास्केटबॉल, शिक्षकों तथा सीनियर छात्रों के बीच हुए वॉलीबॉल मैच ने तो सभी में जोश भर दिया। फुटबॉल मैच में दीवान वॉरियर दीवान फाइटर टीम को 3-1 से हराकर विजेता टीम रही। बास्केटबॉल में दीवान रॉयल्स ने टीम दीवान रॉक्स को 31-26 से हराया। टग ऑफ वार में जूनियर रॉकर्स व जूनियर फाइटर्स में टीम जूनियर फाइटर्स ने जीत हासिल की। शिक्षक-छात्रों के बीच हुआ वॉलीबॉल मैच भी अत्यंत रोमांचकारी रहा। इस अवसर पर विद्यालय निदेशक एचएम राउत, प्रधानाचार्य वीके मिश्रा आदि...