काशीपुर, अप्रैल 24 -- काशीपुर। राधेहरी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के जंतु विज्ञान विभाग में विभागीय परिषद् की ओर से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। विजेताओं को पुरस्कृत करने को पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम अध्यक्ष महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. कल्पनाथ यादव ने बताया कि विभागीय परिषद् की ओर से आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता, एक्सटेम्पोर, शोध पत्र लेखन, स्किट एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताओं में बीएससी और एमएससी के विद्यार्थियों ने भाग लिया। यहां विभागाध्यक्ष डॉ. ममतेश कुमारी, जंतु विज्ञान विभाग के प्राध्यापक डॉ. आकाश चंद्र मिश्रा, डॉ. पद्मा वशिष्ठ, डॉ. बबिता सेलाकोटी, डॉ. सचिन बोहरा रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.