काशीपुर, अप्रैल 8 -- दीप पाठक, काशीपुर। राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय 'नवोन्मेष' वार्षिकोत्सव एवं मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन योजना पुरस्कार वितरण समारोह का बुधवार को समापन हो गया। जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दूसरे दिन आयोजित प्रतियोगिताओं में एकल नृत्य में ऋतु ने प्रथम, पायल थापा ने द्वितीय और काजल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एकल गायन में किरण सरकार प्रथम, तनिष्क द्वितीय और हर्षित कुमार तृतीय रहे। देशभक्ति समूह गान में बीएड विभाग प्रथम, वाणिज्य संकाय द्वितीय और विज्ञान संकाय तृतीय स्थान पर रहा। लघु नाटिका प्रतियोगिता में कला संकाय ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि वाणिज्य और विज्ञान संकाय क्रमशः द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। युगल गीत में तनिष्का-राशि की ज...