आगरा, दिसम्बर 14 -- महिला कल्याण संगठन आगरा मंडल की ओर से रविवार को पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन ऑफिसर्स क्लब में हुआ। इसमें चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को स्वर्ण पदक, रजत पदक, कांस्य पदक, प्रमाण पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष ईशानी गोयल, सचिव माधुरी सिंह, संयुक्त सचिव रीना बघेला एवं संगठन की सदस्य स्नेहा कुमारी, रागिनी चतुर्वेदी, प्रियंका, निशि मित्तल, मोनिका एवं सविता त्रिपाठी उपस्थित रहीं। अध्यक्ष ईशानी गोयल ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.