गंगापार, अप्रैल 24 -- कल उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं का परिणाम घोषित किया गया है। परीक्षा परिणाम में यह देखने को मिला कि छोटे कस्बे और गांवों परीक्षार्थी टॉपर सूची में है विशेषकर बालिकाएं। जो यह सिद्ध करती है कि छोटे कस्बे और गांव की बालिकाएं प्रतिभा के किसी भी आयाम में किसी से कमतर नहीं है। बस आवश्यकता है उनके एकाग्र चिंतन, एकाग्र परिश्रम की। उक्त बातें फूलपुर के परासिनपुर स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय द्वारा आयोजित वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा अलंकरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि फूलपुर विधायक दीपक पटेल ने कहीं। विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष अमरनाथ यादव ने कहा कि इस सरकार ने महिला शिक्षा, महिला स्वाभिमान और महिलाओं को समान अधिकार को संरक्षण दिया है। यह भी पढ़ें- अलग-अलग पृष्ठभूमि के बच्चों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.