धनबाद, मई 21 -- स्वच्छता पखवाड़ा के तहत डीवीसी मध्य विद्यालय डाईक एरिया मैथन, डीवीसी प्लस टू उच्च विद्यालय, लेफ्ट बैंक में चित्रांकन व भाषण प्रतियोगिता हुई। सीएसआर केंद्र में वेस्ट टू वेल्थ से निर्मित विभिन्न उपयोगी वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई गई। सीएसआर मैनेजर डॉ कौशलेंद्र कुमार के देखरेख में प्रतियोगिता हुई। चित्रांकन में दिव्या कुमारी प्रथम, पलक कुमारी द्वितीय व प्रिया मंडल तृतीय स्थान, भाषण प्रतियोगिता में कुमारी कर्णिका प्रथम, परिणिता यादव द्वितीय, रिक्ता शर्मा तृतीय स्थान पर रहीं। बासकेटिया गांव में सफाई अभियान चलाया गया और स्वच्छता रैली निकाली गई। प्रदर्शनी में आमकुड़ा की आएशा परवीन प्रथम, कालीपहाड़ी की करुणामयी सिंह द्वितीय, आमकुड़ा की अन्नू बाउरी तृतीय, गोगना की पारमिता चौधरी चतुर्थ ने स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- बोकारो थर्मल ...