सिमडेगा, जून 27 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सलडेगा, सिमडेगा में वीरता, स्वाभिमान एवं मातृभूमि-भक्ति की प्रतीक महान वीरांगना रानी दुर्गावती के स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार पाठक के द्वारा दीप जलाकर किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि रानी दुर्गावती के अदम्य साहस, राष्ट्रनिष्ठा एवं आत्मसम्मानपूर्ण जीवन पर प्रकाश डालते हुए भैया-बहनों को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रानी दुर्गावती का जीवन त्याग, पराक्रम और मातृभूमि के प्रति समर्पण का अनुपम उदाहरण है। प्रतियोगिता में छात्र गौतम ने प्रथम, छात्रा कृति अग्रवाल ने द्वितीय तथा आस्था कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- जागरूक युवाओं...