मैनपुरी, जनवरी 24 -- उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर सुदिती ग्लोबल एकेडमी में शैक्षिक, रचनात्मक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों के लिए स्लोगन लेखन, पोस्टर निर्माण, रंगोली एवं निबंध लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों ने उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक महत्व, विकास यात्रा और गौरवशाली भविष्य को आकर्षक व प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। उत्तर प्रदेश के विकास, उपलब्धियों एवं गौरव पर आधारित एक प्रेरणादायक वीडियो का भी प्रदर्शन किया गया। वीडियो के माध्यम से छात्रों को प्रदेश की ऐतिहासिक धरोहर, स्वतंत्रता संग्राम में योगदान तथा वर्तमान समय में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी मिली। वरिष्ठ प्रधानाचार्य डा. राम मोहन ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने देश को अनेक महान विभूतियां दी हैं और...