बिजनौर, अगस्त 7 -- जनपद बिजनौर के परिषदीय विद्यालयों में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा विषय पर भाषण प्रतियोगिता का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया तथा अपने प्रभावशाली भाषणों के माध्यम से राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं तिरंगे के गौरव का संदेश दिया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने तिरंगे के तीनों रंगों के महत्व, अशोक चक्र के संदेश तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान पर अपने विचार व्यक्त किए। विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, संविधान के प्रति आस्था तथा एक जिम्मेदार नागरिक के कर्तव्यों के प्रति प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- सभी भी सरकारी, सहायता प्राप्त स्कूलों में हर घर तिरंगा अभियान शुरू...