प्रतिमा स्थापित करने संबंधी स्मार पत्र सौंपा
बेगुसराय, अक्टूबर 3 -- बीहट। वारदोली शताब्दी समारोह समिति के सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल ने शानिवार को राज्यसभा सांसद डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह से मिलकर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में सुदर्शन सिंह, हम के जिलाध्यक्ष पीयूष कुमार, नंदकिशोर सिंह, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राहुल कुमार, हेमंत कुमार शामिल थे। राज्यसभा सांसद ने समिति के सदस्यों को उक्त दिशा में हरसंभव पहल करने का आश्वासन दिया गया। समिति के अध्यक्ष पीयूष कुमार तथा संयोजक राहुल कुमार ने बताया कि बेगूसराय को औद्योगिक राजधानी बनाने से लेकर बिहार के विकास में बिहार भूषण स्वतंत्रता सेनानी रामचरित्र बाबू के योगदानों को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.