प्रतिमा स्थापित करने के विवाद में एफआईआर के जांच में जुटी पुलिस
मऊ, जून 14 -- मऊ, संवाददाता। रानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चार दिन पूर्व आंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने के विवाद के मामले में 25 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस टीम मामले की गहन जांच में जुट गई है। उपनिरीक्षक राजकुमार की तहरीर पर रानीपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। विगत नौ जून को हुई घटना के बाबत डायल 112 पर विनोदपुर गांव निवासी अमरनाथ सिंह ने सूचना दी थी। सूचना के बाद उपनिरीक्षक राजकुमार घटना स्थल पर पहुंचे थे। इस दौरान कुछ लोग बिना अनुमति के डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस टीम मामले में मुकदमा दर्ज करके जांच में जुटी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.