बेगुसराय, अक्टूबर 7 -- बीहट। सांसद सह केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भारत सरकार के सड़क, परिवहन और राजमार्ग विभाग के राज्य मंत्री अजय टम्टा को पत्र लिखकर सिमरिया गोलंबर पर बिहार भूषण रामचरित्र सिंह तथा औंटा गोलंबर पर बिहार केसरी डा. श्रीकृष्ण सिंह की प्रतिमा स्थापित करने का अनुरोध किया है। बता दें कि वारदोली शताब्दी समारोह समिति के सदस्य स्थानीय सांसद से मिलकर उक्त आशय का स्मार पत्र दिया था। बारदोली शताब्दी समारोह समिति के पीयूष कुमार, राहुल कुमार, रामनिवास सिंह समेत अन्य ने रामचरित्र बाबू की प्रतिमा स्थापित करने की दिशा में किये गये सार्थक पहल का स्वागत करते हुए सांसद के प्रति आभार व्यक्त किया है। (नि.सं.)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...