हमीरपुर, अप्रैल 16 -- राठ, संवाददाता। डॉ.भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापना के लिए धरने पर बैठी महिलाओं का धरना प्रशासन के आश्वासन के बाद स्थगित हो गया है। जिसमें शासन के आदेश पर मूर्ति स्थापना के साथ ही लाइब्रेरी बनाई जाएगी। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन द्वारा दो माह में मूर्ति स्थापना न की गई तो पुन: मूर्ति स्थापित कर लेंगे। कोतवाली क्षेत्र के औंडेरा गांव में रविवार की रात अनुसूचित जाति बस्ती में बिना अनुमति के डॉ.भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की थी। सोमवार सुबह प्रतिमा देखकर गांव का माहौल बिगड़ गया। सूचना पर एसडीएम अभिमन्यु कुमार, सीओ राजीव प्रताप सिंह भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। यह भी पढ़ें- अम्बेडकर प्रतिमा के छोटे आकार पर आजाद समाज पार्टी का विरोध लेकिन महिलाओं ने किसी की न सुनी और धरने पर बैठ गई। महिलाओं ...