लखनऊ, अगस्त 14 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत शुक्रवार को कैंट विधानसभा मंडल-3 में शहीदों के सम्मान और स्वच्छता का संदेश दिया गया। नाका हिंडोला चौराहा स्थित अमर शहीद हेमू कालाणी की प्रतिमा स्थल पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और भाजपा के लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने पहुंचकर खुद साफ-सफाई की और इसके बाद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। डिप्टी सीएम ने प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता अभियान में सहभागिता करते हुए लोगों को सार्वजनिक स्थलों और शहीद स्मारकों को साफ-सुथरा रखने का संदेश दिया। इसके बाद उन्होंने शहीद हेमू कालाणी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। यह भी पढ़ें- शहीदों के परिजनों से मिले उपमुख्यमंत्री, किया सम्मान उन्होंने कहा कि देश की आजादी और राष्ट्र की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछा...