लोहरदगा, जनवरी 24 -- कुडू, प्रतिनिधि। प्रतिमा विसर्जन के साथ ही शनिवार को पूरे कुडू प्रखंड में सरस्वती पूजा भक्ति पूर्ण वातावरण में धूमधाम से संपन्न हो गया। शनिवार सुबह से ही अनेक शैक्षणिक संस्थानों और विभिन्न छात्र संगठनों और पूजा समितियों ने अलग-अलग स्थानों पर मां सरस्वती के प्रतिमा के साथ शोभायात्रा निकालकर एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाते हुए जयकारा लगाते हुए विभिन्न जलाशयों में प्रतिमा विसर्जित किया। कुडू में मुख्य आकर्षण का केंद्र ऐतिहासिक टिको नदी रहा। जहां लगभग तीन दर्जन से अधिक जगह की प्रतिमाएं विसर्जित की गई। इसके अलावे प्रखंड के ओपा, चांपी, सलगी, जिंगी, उमरी, जिमा, लावागाई सहित अनेक गांवों में प्रतिमाएं विसर्जित की गई ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...