हजारीबाग, अक्टूबर 4 -- हजारीबाग, जिला प्रतिनिधि। मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के साथ शुक्रवार को दुर्गापूजा शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। इस बार गुरुवार को दशमी पड़ने की वजह से अधिकांश पूजा समिति ने मां की प्रतिमा का विसर्जन शुक्रवार को किया। हालांकि गुरुवार को बंगाली दुर्गा पूजा समिति और बिहारी दुर्गा पूजा समिति ने माता का विसर्जन गुरुवार को कर दिया। श्रद्धालुओं ने भारी मन से दुर्गा माता को विदाई दी। डीजे की धुन पर थिरकते लोगों ने पूजा पंडाल से प्रतिमा को वाहन पर लेकर तालाब तक गये और विधि विधान के साथ प्रतिमा का विसर्जन किया। दो-पहर के बाद से प्रतिमा विसर्जन शुरू हो गया। शाम होते होते सभी प्रतिमा का विसर्जन कर दिया गया। इसके साथ ही जिला प्रशासन और पुलिस ने राहत की सांस ली। शांतिपूर्वक दशहरा को संपन्न कराने को लेकर शुरू से ही जिले के डीसी शश...